फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के इस खास शूटर ने ही तारिक को मारी थी गोली

Tue, 05 Dec 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मोहम्मद तारिक - फोटो : file photo
विज्ञापन
कभी मुन्ना बजरंगी के लिए काम करने वाला शूटर अब बजरंगी से जुड़े लोगों को ही ठिकाने लगाने में लगा हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तारिक को गोली मारने वाले शूटरों में कभी मुन्ना बजरंगी के साथ काम करने वाला राजा भी शामिल था।
विज्ञापन


मूल रूप से बलिया निवासी राजा परिवार के साथ शहर में ही रहता था। बाद में उसने लखनऊ में भी ठिकाना बना लिया है। पुलिस शहर में राजा से जुड़े बदमाशों की पड़ताल करने में लगी हुई है। साथ ही तारिक के खजुरी निवासी एक बदमाश से विवाद की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मुन्ना बजरंगी के करीबी मोहम्मद तारिक की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक हत्या के पीछे आपसी रंजिश व जमीनी विवाद का होना सामने आ रहा है। पुलिस जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटर राजा दूसरे गैंग में हो गया शामिल

demo pic
माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार मोहम्मद तारिक की लखनऊ में हुई हत्या के बाद परिवारीजनों ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी जीएन सिंह, उनके बेटे प्रदीप सिंह, राजा और सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रदीप और मुन्ना बजरंगी कभी साथ काम करते थे। शूटर राजा उस समय बजरंगी का खास हुआ करता था। बाद में वह प्रदीप के साथ हो गया। बजरंगी से अलग होने के बाद प्रदीप गिरोह बजरंगी गिरोह के करीबियों को ठिकाने लगाने में लगा हुआ है।

बजरंगी के साले पीजे को भी इसी गिरोह ने मौत के घाट उतारा था। पीजे की हत्या के बाद से ही दोनों गैंग में तनातनी चल रही थी। बजरंगी गिरोह भी बदला लेने की फिराक में था लेकिन इस बार फिर उसका नुकसान हुआ और बजरंगी के खास मो. तारिक की हत्या कर दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें