फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टैक्स को लेकर दूर किया भ्रम, नगर निगम के अधिकारी संतों से बोले- गलती से जारी हुआ था नोटिस

Sat, 20 Dec 2025 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी नगर निगम के अधिकारी पातालपुरी मठ पहुंचे और टैक्स को लेकर भ्रम दूर किया। संतों से कहा कि गलती से नोटिस जारी हुआ था। 
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की ओर से जारी डिमांड नोटिस के बाद संतों ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अपना पक्ष जारी किया था। शुक्रवार को ईश्वरगंगी में पातालपुरी मठ नगर निगम की ओर से अधिकारी पहुंचे। संत और महंत से कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन


महंत बालक दास ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी आए थे। उन्होंने कहा कि गलती से नोटिस जारी हुआ था। किसी से कोई कर नहीं लिया जाएगा। न गृहकर, न सीवर कर और न ही जलकर। हम लोगों ने लिखित में मांगा तो उन्होंने कहा कि दो दिन में हम दे देंगे। 

इसे भी पढ़ें; मुश्किल में सफर: खराब मौसम और परिचालन कारणों से 15 उड़ानें रद्द, 15 लेट; कई शहरों की कनेक्टिविटी रही प्रभावित
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त अमित कुमार गुप्ता और जोनल अधिकारी मृत्युंजय ने कहा कि सभी धार्मिक स्थल संपत्ति कर से मुक्त हैं। पहले गृहकर, जलकर और सीवर कर का अलग-अलग बिल जारी होता था। 
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर इस साल से सभी को मिलाकर एकीकृत बिल जारी किया गया। इस दौरान धार्मिक स्थल पर निर्गत बिलों में त्रुटि हुई है। किसी भी धार्मिक स्थल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें