वाराणसी। दी ऑटो ई-रिक्शा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान बेनियाबाग तिराहा के पास पहले की भांति स्टैंड की मांग की। इस दौरान दी ऑटो ई-रिक्शा वेलफेयर सोसाइटी की पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
सोसाइटी के अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि बेनियाबाग स्टैंड से कचहरी, पांडेयपुर, कैंट मैदागिन, आशापुर, सारनाथ, शिवपुर व अन्य मार्गों के ऑटो संचालित किए जाते थे। यहीं से श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालित होता था। लेकिन नगर निगम ने स्टैंड खत्म करके आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। यातायात विभाग द्वारा मनमाने ढंग से चालकों का उत्पीड़न व चालान किया जा रहा है। इस अवसर पर कमला कांत सिंह, सुनील कुमार यादव, जुवेर, दिनेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, प्रेम कुमार, जगदीश चंद्र गुप्ता, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।