नगर निगम की ओर से देव दीपावली पर घाटों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न जगहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगेंगे। साथ ही गलियों में स्ट्रीट लाइटों के अलावा समुचित विकास की व्यवस्था होगी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने व्यवस्थाएं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि तैयारियों के लिए घाट किनारे छह सब जोन बनाए गए हैं। आदमपुर, कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, भेलूपुर और खोजवा पर सफाई निरीक्षकों के साथ दो अन्य निरीक्षक लगाए जाएंगे। घाटों पर जमा सिल्ट और मिट्टी को गुरुवार तक हटाने का काम होगा। इसके बाद बची हुई मिट्टी पर सौ अतिरिक्त मजदूरों को लगाकर फावड़ा और कुदाल से ढाल बनाने का काम शुरू होगा।