फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के शिखर की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त ने पर्यटन और मंदिर प्रशासन को भेजा पत्र

Sat, 24 Oct 2020 08:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त व अन्य - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीस दिन पहले बंदरों की उछल-कूद से विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार (डेढ़सी पुल) का एक शिखर टूटकर गिर पड़ा था। क्षेत्रीय पार्षद नरसिंह बाबा और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने निरीक्षण कर इसकी मरम्मत के लिए मंदिर प्रशासन और पर्यटन विभाग को पत्र भेजा है। नगर आयुक्त ने बताया कि बंदरों की उछल-कूद से एक शिखर टूट कर गिर पड़ा था और बाकी दो क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिनकी मरम्मत कराया जाना आवश्यक है। 

विज्ञापन


इसके बाद नगर आयुक्त ने पार्षद के साथ मोटरसाइकिल से दशाश्वमेघ वार्ड का निरीक्षण किया। गोदौलिया और आसपास की गलियों में मूलभूत सुविधाएं देखी। मां कालरात्रि देवी मंदिर के पास श्री काशी विश्वनाथ कॉरोडोर प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। जिसके कारण गहरी खुदाई की गई है। खुदाई से गली का चौका/मिट्टी खिसक गई। जिससे गली के दूसरी तरफ स्थित भवनों के सुरक्षा के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ को पत्र भेजा गया है।

गौदोलिया से दशाश्वमेघ घाट की तरफ पर्यटन विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जहां-जहां गली रोड मिल रहे हैं, उस जगह फुटपाथ पर गाड़ियों के आवागमन के लिए रैंप बनाने को कहा। फुटपाथ पर प्रापर्टी लाइन से छूटे हुए भाग पर टाइल्स को लगाने को कहा। लाहौरी टोला जहां पर सीवर पंप किया जाता है। वहां पर नियमित रूप से सफाईकर्मी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त प्रवेश द्वार का गुंबद - फोटो : अमर उजाला
कालिका गली के मोड़ पर गली पिट्स की सफाई कराने को कहा। विशालाक्षी मंदिर वाली गली से लाहौरी टोला तक सीवर निकासी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर में होता था। जो कि कॉरोडार कार्य में ध्वस्त हो गई। कार्यदायी संस्था पीएसपी ने बनाने की सहमति दी है। सरस्वती फाटक के समीप लीकेज मरम्मत कराने को कहा।

वार्ड की गलियों में मलबा सड़क पर फेंकने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने को कहा। वार्ड के गलियों में जगह जगह हेरिटिज लाइटों को नगर निगम में जमा कराने को कहा। गोदौलिया चौराहा से गिरजाघर होते हुए नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर मार्ग पर बैनर, होर्डिंग लगे हुए पाया गया। वैध होर्डिंग से आय और अवैथ होर्डिंग्स को हटाने को कहा। वरूणापुल की तरफ बढ़ने पर दोनों तरफ क्षतिग्रस्त पटरियों को ठीक कराने को कहा। यहां के दुकानदारों को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कराने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें