स्थानीय लोगों की मदद से डूब रही चार किशोरियों में से दो को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अन्य चार लोग लापता हो गए। डूबने वालों में हर्षिता चौहान (17) पुत्री अजीत चौहान, नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान निवासी रामपुर भोज थाना गड़वार, अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान निवासी खिलाड़ी महेशपुर, गाजीपुर शामिल हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की सहायता से खोजबीन शुरू कराई। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बावजूद लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद राहत व बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।
क्षेत्राधिकारी उस्मान ने बताया कि सभी लापता लोगों की तलाश जारी है और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद घाट पर मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।