फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: हवाई यात्रा हुई महंगी, दिवाली पर मुंबई से वाराणसी का 4500 रुपये का टिकट 29,600 में

Mon, 06 Oct 2025 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दिवाली पर हवाई यात्रा बहुत महंगी पड़ेगी। मुंबई से वाराणसी का 4500 रुपये का टिकट 29,600 में मिल रहा है। सभी फ्लाइट्स में लगभग 80 फीसदी तक सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
हवाई यात्रा हुई महंगी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र और दशहरा तो बीत गया, अब दीपावली आने को है। त्योहार को देखते हुए विमानन कंपनियों ने अपना किराया बढ़ा दिया है। कुछ मार्ग तो ऐसे हैं जिनका किराया एक दो नही बल्कि छह गुना तक बढ़ गया है। मुंबई से वाराणसी के किराया जो आम दिनों में 4500 से 5000 रुपये तक होता है, दीपावली पर एयर इंडिया का किराया 29,604 रुपये है। इसे देखते हुए सभी फ्लाइट्स में लगभग 80 फीसदी तक सीटें फुल हो चुकी हैं।

विज्ञापन


आम तौर पर मुंबई से वाराणसी का किराया 4500-5000 के बीच रहता है। वहीं, 18 अक्तूबर को एयर इंडिया की नॉन स्टॉप फ्लाइट का किराया 29,604 रुपये है। वहीं अगर कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ते हैं तो आपको 68,516 रुपये के टिकट लेने पड़ेंगे। स्पाइस जेट का किराया 15,277 रुपये, अकासा एयर का किराया 19,199 रुपये है। इंडिगो ने भी अपना किराया 16,850 रुपये से अधिक कर दिया है। 

मुंबई के बाद बंगलूरू से वाराणसी आने का किराया भी बढ़ा है। बंगलूरू से वाराणसी का किराया एयर इंडिया का 20,353 रुपये, स्पाइस जेट का 24,563 रुपये और इंडिगो का 22,468 रुपये है। ऐसे ही दिल्ली से भी वाराणसी आने वालों को 10 गुना से अधिक टिकट के दाम देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: सो रहे बेटे को जगाने पहुंची मां, फंदे से लटकते देख निकली चीख; इस वजह से युवक ने दी जान
विज्ञापन


दिल्ली से वाराणसी का किराया आम दिनों में 3000 से 4500 रुपये तक होता है। जो दीपावली पर बढ़ कर 40 हजार रुपये के ऊपर हो गया है। एयर इंडिया का किराया 9,731 रुपये, इंडिगो का 9,661 रुपये है। ऐसे ही स्पाइस जेट का किराया 9,398 रुपये तक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें