फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में एसटीएफ: मुंबई में 70 लाख की डकैती का आरोपी बनारस से गिरफ्तार, जौनपुर का है रहने वाला

Sun, 06 Feb 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुंबई के मुलूंड इलाके में हुई 70 लाख रुपये की डकैती के मामले में एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात के संबंध में कई खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
मुंबई में 70 लाख की लूट का आरोपी जौनपुर निवासी सनी भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में 70 लाख की डकैती  करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सनी भारद्वाज को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस वाराणसी स्थित न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड बनवाकर आरोपी को मुंबई साथ ले जाएगी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुलुंड में हुई डकैती के बाद से ही आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीमें लगी हुई थी। आरोपी की लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद एसटीएफ टीम को भी लगाया गया था। यूपी एसटीएफ वाराणसी इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार दो फरवरी को मुलुंड के पांच रास्ता पीके रोड अंतर्गत इडेनवाला कॉपरेटिव सोसायटी में हुंडी का काम करने वालों के कार्यालय में घुसकर गिरोह ने 70 लाख की डकैती  की थी। 

गिरोह के सदस्यों की लोकेशन वाराणसी सहित जौनपुर में मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने संपर्क साधा। इस पर एसटीएफ फील्ड यूनिट के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम को सूचना मिली कि लूट कांड का आरोपी वाराणसी के छावनी क्षेत्र में है।

विज्ञापन

मुंबई में नौकरी करता था आरोपी

सुबह घेराबंदी करते हुए आरोपी जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत सतहरिया निवासी सनी भारद्वाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एसटीएफ को सनी ने बताया कि वह लंबे समय से डोम्बेली ईस्ट कल्याण शिला रोड खिडकाली कल्याण थाणे मुंबई में रहता है।

जौनपुर आना-जाना कम ही रहता है। मुंबई में परिवार के साथ रहने के दौरान वह मुबंई लोढ़ा स्थित वसुल्ला चौधरी के इंटीरियर की दुकान में काम करता था। वहीं पर जौनपुर के रहने वाले मोनू सिंह उर्फ विपिन से डेढ़ माह पूर्व संपर्क हुआ और आपस में अच्छी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

लूट के सात लाख लेकर आया था आरोपी

कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में डकैती  की योजना बनाई। योजना के तहत मुंबई के ही रहने वाले निलेश मुर्वे और नितेश ने रेकी की थी। रेकी के दौरान ही दो फरवरी को अपराह्न नितेश के सफेद रंग की ईको कार से इडेनवाला कॉपरेटिव सोसायटी पांच रास्ता पीके रोड मुलुंड स्थित हुंडी का काम करने वालों के ऑफिस पर पहुंचे और 70 लाख रुपये डकैती  की घटना को अंजाम दिया। रास्ते में ही मोनू सिंह उर्फ विपिन ने सात लाख रुपये देकर कार से उतार दिया और वह पैसा लेकर मुंबई पुलिस से बचने के लिए वाराणसी आ गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें