फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह ने बांटे टिकट, बनारस में बदले समीकरण 

Thu, 29 Dec 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी में चाचा-भतीजा में दंगल पार्ट-II - फोटो : SELF
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर मचे घमासान के बीच बुधवार को जारी की गई सूची में शहर उत्तरी से घोषित प्रत्याशी अब्दुल समद अंसारी का टिकट काटकर ओपी सिंह को दे दिया गया है। अब्दुल समद को लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन


जबकि, नए प्रत्याशी ओपी सिंह को पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह की पैरवी पर टिकट मिलने की चर्चा है। हालांकि ओपी सिंह खुद को टीम अखिलेश का सदस्य बताते हैं लेकिन इस फेरबदल से स्थानीय स्तर पर भी सपा में नए समीकरणाें का उभार तय माना जा रहा है। 


अब्दुल समद अंसारी पूर्व में सपा से विधायक रह चुके हैं। वह पिछली बार चुनाव हार गए थे। इस बार उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया गया था। सूत्रों की मानें तो उनसे यादव बिरादरी के लोग नाराज थे। इसकी शिकायत ऊपर तक हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ में सपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कई लोग जो अब तक समद के  साथ घूमते थे, वे ओपी सिंह के साथ हो लिए।

वहीं बुधवार को जारी सूची में शहर दक्षिणी सीट का जिक्र न होने से अटकलों का बाजार गर्म है। सपा से अशफाक अहमद डब्लू को प्रत्याशी घोषित हैं लेकिन चर्चा है कि इस सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे या फिर अतहर जमाल लारी सपा के  टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

अतहर जमाल लारी पिछले चुनाव में कौमी एकता दल से दक्षिणी से चुनाव लड़े थे। उन्हें सपा प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले थे। अब कौमी एकता दल का सपा में विलय हो चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें