रजदेपुर देहाती में आफशां अंसारी की संपत्ति की मुनादी कर कुर्क करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सदर सीट से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों और परिवार पर शासन-प्रशासन का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी का गाजीपुर के रजदेपुर देहती स्थित एक करोड़ 40 लाख का भवन को कुर्क कर लिया गया।
यह 142.88 वर्ग मीटर में बना है और इसमें मॉल और कोचिंग सेंटर चल रहा था। आफशां अंसारी ने इसे अपने पुत्र अब्बास अंसारी के नाम से खरीदा था। जिला प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पांच अक्तूबर को मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी की बबेड़ी, रजेदपुर देहाती और फत्तेहउल्लाहपुर के साथ ही मऊ जिले में पड़ने वाली नौ संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इन संपत्तियों की कीमत 28 करोड़ 58 लाख है।