एसपी ने बताया कि गांव के मु. अबरार ने हाजी मुख्तार पर रुपये मांगने तथा न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। जिस पर सरायलखंसी पुलिस ने हाजी मुख्तार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि हाजी मुख्तार के पुत्रों के नाम से दो लाइसेंसी शस्त्र हैं। जिनके निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त हाजी मुख्तार विवादित जमीनों की खरीद फ़रोख़्त में शामिल रहता है। एसपी ने बताया कि वह अपने रसूख व धनबल का प्रयोग करते हुए अपने आस पास के आम लोगों को डराने धमकाने व विवादित जमीनों के व्यापार का काम करता है।