फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन, मौत

Fri, 03 Jul 2020 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रांसफार्मर पर तार ठीक करते समय संविदा लाइनमैन मुनीब राम (35) की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
मखदूमपुर गांव निवासी मुनीब राम अपने एक सहयोगी के साथ मुबारकपुर गांव में ट्रांसफार्मर से टूटे तार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान विद्युत करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गंगौली फीडर से मुबारकपुर गांव में बिजली आपूर्ति होती है। 

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं बांकी फीडर से भी अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। दोनों फीडर के समानांतर विद्युत आपूर्ति संचालित होने के चलते शट डाउन लेने के बाद भी मुबारकपुर गांव के तार में करंट का प्रवाह हो गया था। 

मृतक की पत्नी मंजू देवी, पुत्री संध्या एवं पुत्र आदित्य व अंकित शव देखकर बिलखने लगे। कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें