फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के सहयोगी ने कोर्ट में किया सरेंडर, गैंगस्टर एक्ट में फरार था इनामी दिलशाद

Wed, 11 Nov 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ जिले के सदर विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी एवं गैंग से जुड़े एक और सदस्य ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण गाजीपुर में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अपराधी पर कुल दस मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।


करीमुद्दीनपुर थाने के महेंद्र गांव निवासी दिलशाद खान काफी दिनों से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। इसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले सहित बिहार में भी कई ठिकानों पर दबिश दी थी। लेकिन दिलशान के गिरफ्तार न होने पर एसपी ने इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उधर पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 से जुड़े दिलशाद खान ने बुधवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें