मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर कोतवाल की को सौंपी गई। विवेचक की अर्जी पर सीजेएम ने मुख्तार अंसारी के विरुद्ध वारंट बी जारी कर बांदा जेल अधीक्षक को आदेश दिया था कि मुख्तार अंसारी को 22 जून को कोर्ट में पेश किया जाय। इस पर मंगलवार को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। इस दौरान विवेचक ने मुख्तार अंसारी को इस मामले में न्यायिक अभिरक्षा में लेने के लिए अर्जी दी। इस पर प्रभारी सीजेएम श्वेता चौधरी ने मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह और अभियोजन अधिकारी के तर्कों को सुनने के बाद मुख्तार अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए पेशी के लिए अगली तिथि पांच जुलाई तय कर दी।