दुनिया के नामी उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी का न्योता बाबा विश्वनाथ को भी भेजा है। ईशा अंबानी की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए है और दोनों परिवार की तरफ से 3000 कार्ड बांटे गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें स्वर्ण-रत्न जड़ित कार्ड की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
बुधवार को एक तरफ उदयपुर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, वहीं स्वर्ण और रत्न जड़ित कार्ड के रूप में आए न्योते का दोपहर बाद बाबा दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया।
विज्ञापन
3 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड विशेष बॉक्स में सोमवार को हवाई जहाज से भेजा था। बाबतपुर एयरपोर्ट से इसे एक व्यक्ति ने मंदिर तक पहुंचाया था। उस समय कार्ड को रख दिया गया।
4 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
बुधवार को पूजन से पहले इस बॉक्स को खोला गया। बॉक्स में ईशा और आनंद के वैवाहिक समारोह में होने वाले प्रत्येक मांगलिक आयोजन के अलग-अलग कार्ड थे। सुनहरे अक्षरों से सजे हर कार्ड की एक आकर्षक डिजाइन है।
विज्ञापन
5 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
कार्ड खोलने पर उसका आकार-प्रकार प्रदर्शित है। हर कार्ड पर संस्कृत के श्लोक और अंग्रेजी में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। बड़ा बॉक्स खोलने पर भजन की धुन सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
6 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
अंदर रखे चार छोटे-छोटे बॉक्स में मोती, माणिक और पन्ना जड़ित सोने-चांदी की माला रखी गई है। इसके साथ ही लक्ष्मी देवी की फोटो के साथ ही खास तौर पर बनाई गई पोटली में इत्र, पुष्प और धूप रखी गई है।
विज्ञापन
7 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
जानकारों के मुताबिक पूरे बॉक्स की कीमत करीब पांच लाख रुपये हो सकती है। काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि पूजन-अर्चन के बाद इस खास न्योते को डबल लॉकर में सुरक्षित रखवाया गया है।
8 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि शादी को संपन्न कराने के लिए काशी के पंडित बुलाए गए थे। इन नौ ब्राह्मणों की देखरेख में शादी की पूरी रश्म की गईं। इस विशेष शादी के लिए बुलाए गए काशी के पंडित तीन दिन पहले पहुंच गए थे। ये सभी शनिवार को आयोजित मेहंदी रस्म को पूरा कराया।
9 of 10
varanasi
- फोटो : self
अंबानी परिवार की शादी में गंगा आरती से लेकर काशी के अन्य धर्म संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही है, जिसे विदेशी मेहमान भी शामिल रहे। ऐसा नहीं कि यह पहली बार है।
अंबानी परिवार में आज भी काशी के ब्राह्मणों का महत्व है। कभी भी कोई आयोजन होता है तो काशी के ही ब्राह्मण बुलाए जाते हैं, जो पूरे कार्यक्रम को सविधि संपन्न कराते हैं। वर्ष 2014 में भी मुकेश अंबानी नीता अंबानी का बर्थडे मनाने के लिए काशी आ चुके हैं। जहां उन्होंने गंगा आरती देखी।