फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर: पुलिस ने चलाया डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, फोर्स देखते ही भाग निकले

Wed, 11 Oct 2023 02:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था ने बताया कि रोडवेज के अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान हिदायत दी गई कि रोडवेज परिसर और कैंट स्टेशन के आसपास से कोई वाहन अवैध रूप से संचालित करता हुआ मिले तो इसकी सूचना तुरंत दें।
विज्ञापन
असली और डग्गामार बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज के आसपास संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार की शाम अभियान चलाया। अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस. चनप्पा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और सिगरा पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस फोर्स के पहले ही अवैध वाहनों का संचालन करने वाले भाग निकले। कैंट फ्लाईओवर के नीचे अवैध अतिक्रमणकारियों को भी पुलिस ने हिदायत दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: अब भोजपुरी-अवधी और ब्रज भाषाओं में भी पढ़ेंगे बच्चे, स्थानीय भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पुस्तकें
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था ने बताया कि रोडवेज के अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान हिदायत दी गई कि रोडवेज परिसर और कैंट स्टेशन के आसपास से कोई वाहन अवैध रूप से संचालित करता हुआ मिले तो इसकी सूचना तुरंत दें। किसी भी दशा में अवैध वाहनों का संचालन रोडवेज के आसपास से नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें