वाराणसी में शनिवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
महिला सुरक्षा को लेकर कहा भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं, माफियाराज गया। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर कहा कि फिर से बहुमत से सरकार आएगी। हर युवा के जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी का नाम है। इस कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने छात्र-छात्राओं व युवाओं से संवाद भी किया।
उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने किया। इस अवसर पर महामंत्री देवेंद्र पटेल, राजेश राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू पंडित, प्रियांशु तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, प्रीतम सिंह, रजत जायसवाल आदि मौजूद रहे।