काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चल रहा निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन लोग अपने घरों में विशेष सफाई के साथ ही दीप अवश्य जलाएं। इसके लिए काशी के परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि 1669 के बाद अहिल्याबाई होलकर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के लगभग 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है।
12, 13 व 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर की प्रमुख इमारतों की विशेष सजावट एवं लाइटिंग कराई जाए। उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मंदिर में डिजिटल डोनेशन की व्यवस्था करने के साथ ही पूरी काशी का डिजिटल मैप बनाने के भी निर्देश दिया। हर वार्ड में कीर्तन मंडली लगाई जाए। कीर्तन मंडली सुबह निकलकर प्रात: मोहल्लों में कीर्तन भजन करें। इन मंडलियों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।