फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, बाल-बाल बचीं

Sat, 21 Sep 2019 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
इलाकों का दौरा करती सांसद अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल शनिवार को सीखड़ ब्लॉक के पिपराही गांव में हादसे से बाल-बाल बच गईं। स्टीमर से उतरते समय लकड़ी का पटरा फिसल जाने की वजह से वह करीब 20 फीट गहरे पानी में गिर पड़ीं।

विज्ञापन


संयोग था कि दो लोग बांस की रेलिंग बनाकर खड़े थे, जिसे पकड़ कर वह उतर रही थीं, उसी के सहारे झूल गईं। अनुप्रिया पटेल पिपराही गांव में स्टीमर से पहुंची थीं। स्टीमर से उतर कर वे ग्रामीणों के बीच जाना चाहती थीं।

इसके लिए स्टीमर से किनारे तक पटरा लगाया गया। बीच की दूरी पटरा के बराबर ही थी। वह बांस पकड़ कर उतर रही थीं। जब आधे हिस्से तक गईं तो दूसरे छोर से पटरा खिसक गया और पूर्व मंत्री पानी में गिर पड़ीं। हालांकि बांस को पकड़े रखा। उसी के सहारे झूल गईं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब वे गिरीं तो सभी दहशत में आ गए। किसी तरह से उनको सुरक्षित स्टीमर पर ले आया गया तो सभी ने राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें