वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा 27 अक्टूबर से हैदराबाद के लिए शुरू हो रही है। इससे वाराणसी सहित के आसपास के जिलों में रहने वालों लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही कारोबार में भी तरक्की देखने को मिलेगी।
बताते चलें कि स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 635 से वाराणसी से 1:20 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी और हैदराबाद एयरपोर्ट पर 3:55 बजे पहुंचेगी।
उसके बाद वही विमान एसजी 422 बनकर हैदराबाद से 11:05 बजे उड़ान भरकर 12:50 वाराणसी पहुंचेगा। यह विमान सप्ताह में हर दिन संचालित होगा। इस विमान सेवा शरू होने से बिजनेस मैन, डॉक्टर, स्टूडेंट्स और पूर्वांचल के लोगों के लिए सहूलियत मिलेगी। त्योहार को भी देखते हुए इस विमान सेवा को शुरू किया जा रहा है।