मुकदमा दर्ज, फिर भी बरामदगी का इंतजार
परिजनों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी रक्षाबंधन तक बेटियों का पता नहीं चल सका। त्योहार के दिन उनकी चिंता और बढ़ गई। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने वाली बहनें घर पर नहीं थीं। परिजन अब पुलिस से बेटियों की जल्द और सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ मुकदमा नहीं, बल्कि परिवार की जिंदगी और भविष्य से जुड़ा मामला है।
पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। किशोरियों की तलाश में टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा