फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में चालान; पीड़िता का बयान दर्ज

Fri, 28 Aug 2026 02:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

चोपन थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपी प्रतीक पांडेय उर्फ मुकेश पांडेय को चोपन बैरियर से गिरफ्तार किया। पीड़िता की जानकारी के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपी का चालान किया गया।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता ने 23 अगस्त को चोपन थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि प्रतीक नामक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब तीन घंटे के भीतर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी से घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश शुरू की। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चोपन बैरियर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतीक पांडेय उर्फ मुकेश पांडेय के रूप में हुई है।

चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि किशोरी को सकुशल बरामद करने के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।

पुलिस मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। किशोरी को बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें