फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार एवरेस्ट फतह करने वाली संतोष ने छात्र-छात्राओं में भरा जोश

Tue, 06 Dec 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों ने सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए लगाई होड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय, गजोखर में सोमवार को दो बार एवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही संतोष यादव को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा।
उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए होड़ मची रही। नवोदय विद्यालय में आयोजित मोटिवेशन कार्यक्रम में पहुंचीं पर्वतारोही संतोष यादव का छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संतोष ने छात्र-छात्राओं से अपने जीवन के अनुभव और संघर्ष को साझा किया।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें चुनौतियों का मुकाबला करते हुए मंजिल को पाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मन में दृढ़ संकल्प और साहस हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य को लेकर कभी भ्रमित नहीं होना चाहिए। संघर्ष से ही सफलता मिलती है। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं को साफ -सफाई के जरिये स्वस्थ के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें