वाराणसी से कन्याकुमारी तक साइकल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संस्था जय श्री कृष्णा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए सोमवार को कन्याकुमारी तक के लिए साइकल यात्रा निकली।
पुणे निवासी पराग और धर्मित भयानी द्वारा निकाली गई इस यात्रा को महापौर रामगोपाल मोहले ने लिटिल फ्लावर स्कूल नगवां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्था के आलोक शर्मा, संदीप पंड्या, नीरज शर्मा ने बताया कि इस दौरान लोगों में तुलसी का पौधा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में सरिता त्रिपाठी, अमित उपाध्याय, मनीष माहेश्वरी, अंशुमान आदि लोग मौजूद रहे।