काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, रूस के मध्य शैक्षणिक एवं अनु
बीएचयू और नार्दन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी रूस के शैक्षिक, वैज्ञानिक सहयोग के लिए एमओयू हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में विवि की ओर से प्रो.अरुण कुमार सिंह और रूसी यूनिवर्सिटी से कार्यवाहक रेक्टर बाइलोवा एनए ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
रूसी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से हुए इस समझौते के बारे में कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यह समझौता दोनों विवि की संयुक्त शैक्षणिक और वैज्ञानिक गतिविधियों को बनाए रखने, सुदृढ़ करने,विस्तार देने में मददगार साबित होगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों,तकनीकी कर्मियों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित कर विशिष्ट मानव संसाधन को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
संस्थान विनिमय कार्यक्रमों और संयुक्त शैक्षणिक पहलों के माध्यम से शैक्षणिक गतिशीलता को प्रोत्साहित करेंगे। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक व सांस्कृतिक परामर्श, संयुक्त शोध परियोजनाओं के विकास, चिकित्सा अवसंरचना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा सकती है। रूसी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से डीन नतालिया अनीकिना ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए विकास व उत्कृष्टता के नए मार्ग खोलेगी। नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी रूस में लगभग 1,500 भारतीय विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार, आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन संखवार, प्रो.विश्वंभर सिंह मौजूद रहे।