बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में जून महीने से नमस्ते बीएचयू एप या स्मार्ट कार्ड से ही प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। ये नियम साइबर लाइब्रेरी भी लागू रहेगा। लाइब्रेरियन के नाम से नोटिस बोर्ड पर जारी नई सूचना के मुताबिक नमस्ते बीएचयू ऐप या स्मार्ट कार्ड का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवेश के साथ ही बाहर जाने पर भी विद्यार्थियों को ये दिखाना होगा। विद्यार्थियों से कहा गया है कि सेंट्रल लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर में आने वाले सभी नमस्ते बीएचयू ऐप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें। पिछले सप्ताह बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में धक्कामुक्की के बाद टाइमिंग आधा घंटा पहले की गई है। वहीं ,अब कार्ड और ऐप को अनिवार्य किया जा रहा है। इस नियम के बाद से बीएचयू के उन छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है जिनका स्मार्ट कार्ड अभी तक नहीं बना।