श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश और दुनिया के कलाकारों को नया मंच मिलेगा। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और संगीत नाटक अकादमी के बीच जल्द ही एमओयू होगा।
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित कुमार नाहर ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में आगामी एक साल के प्रस्तावित आयोजन, उनकी तिथियों, मंदिर में उपलब्ध साउंड, सिस्टम और वाद्य यंत्रों के बारे में जानकारी ली।
निदेशक ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के आयोजनों को संस्थागत रूप से संगीत नाटक एकेडमी द्वारा से एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। प्रस्तावित नवीन व्यवस्था में स्थानीय कलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रत्येक प्रदोष तिथि, मास शिवरात्रि और सनातन पर्व तिथियों पर आयोजित की जा रही सांस्कृतिक संध्या को और भी भव्य बनाने की योजना बनाई जा रही है।