फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर थाना क्षेत्र में मिली दो युवकों की लाश, घर वाले कर रहे थे तलाश, जानकारी पर मचा कोहराम

Mon, 29 Apr 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत पुल से गिरकर हुई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी।
विज्ञापन
नदी से बाहर निकाली गई लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के मल्हिया टोला निवासी मेदी साहनी (40) का सोमवार को गंगा नदी में उतराया शव मिला। वह दो दिन से लापता थे। नाविकों ने शव को बाहर निकाला। परिवारजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


वह नाव लेकर दो दिन पूर्व सुबह निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश किए, लेकिन कोई पता नहीं चला था। सुबह गंगा नदी में शव उतराया मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पत्नी सुंदरी व बेटी अंजली, कनक व बेटे नथुनी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाईयों में छोटा था। कुछ वर्ष पूर्व ही पिता का निधन हो गया है। 

वहीं, दूसरी ओर नगर के बलुआ घाट स्थित धर्मशाला के समीप सोमवार की अलसुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें