फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर बच्चों से चर्चा करें माताएं, उन्हें इसके फायदे-नुकसान बताएं : संयुक्त सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी ब्लॉक के प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव पूरे में भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की संयुक्त सचिव ऐश्वर्या सिंह ने पंचायत भवन में महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि माताएं अपने बच्चों को स्वच्छता के बारे चर्चा करें और उनके फायदे नुकसान बताएं। गांव में पेयजल की सुविधा और आने वाली समस्या के बारे में महिलाओं से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने संयुक्त सचिव से कहा कि पहले तो गांव में कुआं से पानी रस्सी के सहारे निकाला जाता था फिर बाद में हैंडपंप हुआ अब हर घर नल जल योजना के जरिए घर-घर पानी मिल रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा घर-घर में गड्ढे खोदकर सोकपिट बनाया जा रहा है, जिसमें घर के नहाने और बर्तन धोने का पानी बहाया जाता है। इस पर संयुक्त सचिव ने कहा कि आप अपने बच्चों को भी इस बारे में जागरूक करें। यह घर में सोकपिट क्यों बन रहा है, इसमें पानी बहाने से क्या हानि-लाभ होता है। इसके अलावा संयुक्त सचिव ऐश्वर्या सिंह ने महिलाओं से स्वच्छता पर चर्चा करते हुए गांव में घर में साफ-सफाई पर फीडबैक लिया। संयुक्त सचिव ने कहा कि आपका घर स्वच्छ होगा तो आपका गांव भी स्वच्छ होगा। इसके बाद गांव में निरीक्षण के दौरान वहां वर्मी कंपोस्ट वहां गोबर पत्तियां और रसोई घर के कचरों से बनाए जा रहे पौष्टिक खाद को कैसे बनाते हैं पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें