फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत: सास की डांट से दुखी बहू ने तीन बेटियों संग खाया जहर, चारों की मौत

Thu, 13 Dec 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में एक बच्चे के गुब्बारा लेने की जिद ने चार लोगों की जिंदगी निगल ली। बच्चे की जिद पर मां ने उसकी पिटाई की तो सास, ससुर भड़क गए। उन्होंने बच्चों की मां को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर मां निर्मला (27) ने खुद को जहर पिया ही, अपने बेटी आंचल (4), बेटा आदित्य (3) और डेढ़ वर्षीय पुत्री आकांक्षा को भी जहर पिला दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार वाले चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  लेकिन सभी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव निवासी गोविंद सिंह का बेटा मुंबई में प्राइवेट वाहन चलाता है। गोविंद की बहू निर्मला अपने तीन बच्चों के साथ बरबसपुर गांव स्थित ससुराल में ही रहती है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे गोविंद अपनी पोती आंचल को टाफी लाकर दिया था। इस पर आंचल ने गुब्बारा लेने की जिद कर ली।
विज्ञापन


यह देख आंचल की मांग निर्मला ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर निर्मला के ससुर गोविंद और सास ने उसे डांटना शुरू कर दिया। इस पर सास और बहू में विवाद हो गया। फिर थोड़ी देर बाद मामला गंभीर होता देख सास और ससुर वहां से कुछ दूर चले गए।

बाद में निर्मला अपने तीनों बच्चों आंचल, आदित्य और आकांक्षा को लेकर कमरे में चली गई। उसने अंदर से ही दरवाजा बंद कर दिया। करीब 20 मिनट बाद ससुर घर लौटा और बहू को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगा लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

कीटनाशक दवा पिलाई

शोकाकुल परिजन - फोटो : amar ujala
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर निर्मला, उसकी बेटी आंचल, बेटा आदित्य, डेढ़ वर्षीय बेटी आकांक्षा के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बाइक से तीनों बच्चों और एंबुलेंस से निर्मला को सीएचसी तियरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रास्ते में ही सभी ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह, सदर एसडीएम शादाब असलम ने मृतका के सास, ससुर समेत अन्य से घटना के संबंध में पूछताछ की। उधर तहसीलदार विकास पांडेय और सीओ सुनील विश्नोई ने निर्मला के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एएसपी डॉ. अवधेश ने बताया कि बच्ची को गुब्बारा दिलाने की बात को लेकर निर्मला और उसकी सास में विवाद हुआ था। इससे खफा होकर निर्मला ने खुद और तीनों बच्चों को कीटनाशक दवा पिला दी। जिससे चारों की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें