फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी बेटी को लाओ साहब, नहीं तो बिना खाए-पीए जान दे दूंगी', गायब किशोरी के लिए अनशन पर बैठी मां

Wed, 06 May 2020 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
अनशन पर बैठी महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक मां अपनी डेढ़ महीने गायब किशोरी की बरामदगी के लिए अनशन पर बैठ गई है। महिला ने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। आरोप है कि गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का अपहरण होने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस बरामदगी को लेकर लापरवाही कर रही है।

विज्ञापन

महिला का कहना है कि मेरी बेटी को लाकर मुझे दो साहब...नहीं तो मैं जान दे दूंगी, लेकिन अनशन नहीं तोड़ूंगी, भले मेरी जान चली जाए। अगर मेरी बेटी और मुझे कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।


कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा गत 14 मार्च को सुबह में बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली, लेकिन फिर नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले में गोपीगंज के सोनिया तालाब निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके सूरत में होने का लोकेशन पता कर लिया है, लेकिन बरामदगी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद बेबश मां लॉकडाउन के चलते अब गांव में ही अनशन पर बैठ गई। आरोप है कि पुलिस ने अब तक कुछ नहीं किया। मुझे आशंका है कि मेरी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। जब तक उसे बरामद नहीं किया जाता मैं अनशन नहीं तोड़ूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें