फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की रफ्तार थमी तो तेज धूप ने ली जगह, उमस के साथ हुई सुबह, बारिश की संभावना

Wed, 06 May 2020 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था, लेकिन बुधवार को मौसम बिल्कुल बदल गया है। आज सुबह निकली तेज धूप से उमस बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार की आधी रात बाद हुई बारिश और मंगलवार शाम आंधी और बूंदाबादी के बाद बुधवार सुबह तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। पिछले तीन चार दिनों से जिस तरह से नम पुरवा हवाएं चल रही थीं, उसकी रफ्तार भी बुधवार को कम रही। इसी वजह से धूप भी तेज लगने लगी है।

हलांकि अभी मौसम विभाग ने सात मई तक बारिश होते रहने की संभावना जताई है। इस वजह से माना जा रहा है कि धूप और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले कुछ दिनों पहले हुई बारिश के दौरान नगम निगम हरकत में आ गया था। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए निगम ने सफाई का तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अधिकारियों नालों की सफाई का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि नालों की सफाई सही तरीके से करें। जिससे कि मानसून के समय जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें