फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पांच बच्चों की मां ने दूसरी शादी के 2 माह बाद फांसी लगाकर दी जान, घर से पति फरार

Fri, 16 Jul 2021 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने  शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला पांच बच्चों की मां थी। पहले पति को तलाक देकर दो माह पहले ही महिला ने शादी की थी।
विज्ञापन
पहले पति को तलाक देकर दो माह पहले महिला ने की थी शादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के धमरिया स्थित गुलजार नगर कॉलोनी में एक महिला ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पड़ोसियों के अनुसार घरेलू कलह आत्महत्या की वजह है।

विज्ञापन


गुलजार नगर कॉलोनी में विवाहिता रेशमा उर्फ सोनी (35 वर्ष) अपने पांच बच्चों के साथ टीनशेड नुमा मकान में पति रमजान अली के साथ रहती थी। पहले पति को तलाक देकर दो माह पूर्व ही रेशमा ने कोटवां निवासी रमजान अली से शादी की थी। दोपहर के समय पड़ोस की एक महिला रेशमा को बुलाने आई तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद कुछ बच्चे बाहर से खेलते समय बाउंड्री वाल फांदकर अंदर आए और देखा तो रेशम लोहे के एंगल के सहारे रस्सी से लटक रही थी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पड़ोसियों के अनुसार रेशमा और रमजान के बीच इधर कुछ दिनों से वाद विवाद हो रहा था। संभवत: घरेलू कलह से अजीज आकर रेशमा ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं रेशमा के पति रमजान की भी कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिली। घटना के बाद रेशमा के पांच बच्चे बिलख रहे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें