फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स-डे पर उजड़ गई मां की गोद: इकलौते बेटे की हादसे में मौत, एक साल पहले बेटी खत्म हो गई थी; टूट गए माता-पिता

Mon, 11 May 2026 04:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मनियर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, बेटे और बेटी की माैत के बाद दंपती पूरी तरह टूट चुके थे। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
हृदय विदारक हादसे के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में मदर्स डे के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। भदपुरा चांदू पाकड़ गांव निवासी 21 वर्षीय राजन गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजन गुप्ता रविवार रात पड़ोस में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब 12:30 बजे खाना खाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए।

Trending Videos
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राजन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राजन अपने माता-पिता संतोष गुप्ता और पूनम देवी का इकलौता पुत्र था। परिवार के लिए यह दुख इसलिए भी और गहरा हो गया क्योंकि करीब एक वर्ष पहले ही उनकी इकलौती पुत्री का भी निधन हो चुका था। अब दोनों संतानों को खोने के बाद माता-पिता पूरी तरह टूट चुके हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। हालांकि शोकाकुल परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की भावनाओं को देखते हुए पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया। मदर्स डे के दिन हुई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें