फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की इन आदतों से परेशान थी पत्नी, बेटी के साथ जहर खाकर दी जान

Mon, 25 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के असरफावाद गांव में एक महिला ने अपनी नौ वर्ष की बेटी संग विषाक्त पदार्थ खाकर शनिवार की रात इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


परिवारवालों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव निवासी राम दुलार सिंह ने अपनी पुत्री संगीता देवी की शादी कुछ वर्ष पूर्व असरफाबाद गांव निवासी धमेंद्र सिंह के साथ की थी।

संगीता को कुल तीन बच्चे हैं। संगीता का पति धमेंद्र वाहन चालक है। उसकी बुरी आदतों से वह काफी परेशान रहती थी। आए दिन वह शराब पीकर मारपीट करता था। इसके अलावा उसका चाल चलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी उसका पति नही सुधर पाया अंत में शनिवार की रात भोजन करने के बाद पहले अपनी पुत्री कोमल नौ वर्ष को कोई जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वंय खाकर सोने चली गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

ससुराल और मायके पक्ष में हुआ समझौता

UP Police
रात में करीब दो बजे हालत खराब होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन अदलहाट बाजार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए मां बेटी को ले गए। वहां देखते ही चिकित्सक ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजन दोनों के शव लेकर घर आए और रात ही में सौ नंबर पर डायल कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया।

सुबह थानाध्यक्ष ने मृतका के मायके वालों को सूचना कर बुलवाया। मृतका के पिता व परिजन मौके पर आए और तहरीर व मुकदमा पंजीकृत कराने से इंकार कर दिए। आपस में दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। उसके बाद भी पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें