फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को विदाई के बहाने मायके भेजा, फिर दे दिया तीन तलाक

Mon, 25 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
‌प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन तलाक का मामला सामने आया है। शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची पीड़िता ने मंत्री को बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। छह महीने के अंदर ही उसके शौहर ने उसे विदाई के बहाने पहले मायके पहुंचा दिया और फिर उसके कुछ दिन बाद तीन तलाक दे दिया।

मंत्री ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया है। नगर विकास मंत्री को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक छित्तूपुर बीएचयू शाहीन हाशमी का निकाह बीते 24 फरवरी को मिर्जापुर जिले के बंगला देवरिया, चुनार निवासी मदरसा टीचर इमरानुल हक से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के साथ होती थी मारपीट

demo pic
शाहीन हाशमी ने मंत्री को बताया कि निकाह के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों के साथ ही शौहर भी दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। चारपहिया वाहन के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

जबकि, निकाह के दौरान ससुराल पक्ष की जो भी मांग थी, उसे मायके वालों ने पूरी की थी। इस बीच उसके साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ने लगीं तो उसने चुनार पुलिस से फरियाद लगाई। पुलिस के हस्तक्षेप पर समझौता भी हुआ था।

उसके बाद उसे विदाई के बहाने पति ने मायके पहुंचा दिया और फिर दस अगस्त को यहां आकर उससे तीन तलाक कह दिया। पीड़िता की न्याय की गुहार पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें