फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरदानी पर सांप

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे के टीटीई रेस्ट रूम में एक टीटीई के मच्छरदानी पर रेंगता सांप। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंडल के स्थानीय रेलवे जंक्शन के टीटीई रेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को एक रेलकर्मी के बेड पर लगी मच्छरदानी के ऊपर सांप रेंगता दिखाई दिया। इससे वहां हड़कंप की स्थिति हो गई। टीटीई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी डीआरएम से लेकर रेल मंत्री को दी। इस मामले में डीआरएम ने सीनियर डीसीएम को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

डीडीयू मंडल का टीटीई रेस्ट हाउस पीडीडीयू स्टेशन के पास में ही स्थित है। ट्रेन लेकर आने के बाद धनबाद के टीटीई विक्रम कुमार रेस्ट हाउस में आराम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी नींद खुली तो देखा कि मच्छरदानी के ऊपर सांप है। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को आवाज दी। वहीं सांप को देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास अन्य सांप होने की आशंका में लोग भयभीत भी हो गए। मामले की जानकारी टीटीई ने ट्वीट कर रेलमंत्री पीयूष गोयल से लेकर जीएम व डीआरएम तक को दी। डीआरएम राजेश पांडेय ने इस मामले में सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार को जांच किये जाने के आदेश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें