रविंद्र दीक्षित जब मैदागिन चौराहे पर ऑटो से उतरे तो उन्हें पता चला कि उनके बैग में रखे रुपये गायब हैं। उन्होंने ऑटो चालक से पूछताछ करने के साथ ही घटना की सूचना पास में मौजूद पुलिस कर्मियों को दी, लेकिन पुलिसकर्मी तत्परता दिखाने के बजाय सर्राफा व्यवसाई से पूछताछ करने लगे। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना के बाबत जानकारी इकट्ठा कर रही थी।