फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन हजार से अधिक छात्रों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसमें कुल सात हजार 985 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे, जिसमें चार हजार 415 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसमें तीन हजार 570 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक एक पाली में कराई गई। कड़ाके की ठंड के चलते बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा में 55.29 फीसदी छात्र ही शामिल हुए। परीक्षा के लिए मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर, सेंट पैट्रिक स्कूल जौनपुर, डॉ. रिजवी लनर्स सुतहट्टी बाजार जौनपुर, डीबीएस इंटर कॉलेज रामदायलगंज, उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल जगदीशपुर वाराणसी रोड, जीजीआईसी जौनपुर, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल जौनपुर, सद्गुरुपद संभव राय एकेडमी सिटी स्टेशन को केंद्र बनाया गया था। विद्यालय के प्राचार्य बालकृष्ण ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें