फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In Varanasi: बाढ़ क्षेत्र में फंसी हैं 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग ने उठाया ये कदम

Wed, 31 Aug 2022 12:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बाढ़ ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए खाने-पीने के साथ स्वास्थ्य की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं रह रही हैं। इनमें 100 से अधिक ऐसी महिलाएं हैं जिनका एक महीने के भीतर प्रसव होना है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा में आई बाढ़ के कारण जहां लोग अपने घरों को छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाकों में 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं रह रही हैं। इनमें 100 से अधिक ऐसी महिलाएं हैं जिनका एक महीने के भीतर प्रसव होना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें बेहतर इलाज देने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

ब्लॉकवार गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करके उनकी निगरानी की जिम्मेदारी आशाओं को दो दी गई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें दो श्रेणियां बनाई गईं हैं। पहली सूची में 150 ऐसी गर्भवती शामिल हैं, जिन्हें एक माह के भीतर प्रसव होना है। 

जबकि दूसरी सूची में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रही लगभग 400 अन्य गर्भवती महिलाएं हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के उपचार व सुरक्षित प्रसव कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें