फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: 22 महीनों में 11 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, इतने करोड़ का आया चढ़ावा

Wed, 27 Sep 2023 07:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंदिर, घाट और मोक्ष की नगरी परंपरा व आधुनिकता के मेल के साथ बदली है। पुरातनता को सहेजे बनारस नवीनता के सांचे में ढलकर पर्यटन विकास की नित नई कहानी गढ़ रहा है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद विदेशी भी स्वर्ण शिखर को निहारने और बाबा के धाम की भव्यता 11.72 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू पीएचडी परीक्षा: इन 16 संकायों में Phd की 1421 सीटें खाली, कोर्स कोड व सीटों का ब्योरा जारी

मंदिर, घाट और मोक्ष की नगरी परंपरा व आधुनिकता के मेल के साथ बदली है। पुरातनता को सहेजे बनारस नवीनता के सांचे में ढलकर पर्यटन विकास की नित नई कहानी गढ़ रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद रोजाना धाम में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की संख्या

  • 2021 दिसंबर- 48 लाख 42 हजार 716 दर्शनार्थी
  • 2022 जनवरी से दिसंबर -सात करोड़ 11लाख 47 हजार 210 दर्शनार्थी
  • 2023 जनवरी से 11 सितंबर-चार करोड़ 12 लाख 81 हजार 823 दर्शनार्थी
  • अब तक 11 करोड़ 72 लाख 71 हजार 749 भक्तों ने दर्शन किए
  • 2022 के सावन में लगभग 76 लाख 81 हजार 561 भक्तों ने शीश नवाया।
  • 2023 के सावन (जुलाई) में 72 लाख 02 हजार 891, अगस्त में 95 लाख 62 हजार 206 ने काशी पुराधिपति के दर्शन किए। 16.89 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया


इस सावन की आरती में 38 हजार से ज्यादा भक्त शामिल हुए।
मंगला आरती - 23, 373
भोग आरती - 4,268
सप्तऋषि आरती- 6,134
शृंगार भोग आरती- 4,230

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें