फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वास्थ्य मेले में पहले दिन 1000 से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा विज्ञान संस्थान के 65वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले के पहले दिन 1000 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मेले में एक छत के नीचे एलोपैथ और आयुर्वेद के 60 विभागों के शिविर लगाए गए हैं। उद्घाटन कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। कुलपति ने कहा कि यह आम लोगों के साथ स्वास्थ्य पर बात करने का सही मौका है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एंटीबायोटिक दवाओं के प्रयोग पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा संकाय के प्रमुख प्रो. संजय गुप्ताए मेले के संयोजक प्रो. वीएन मिश्र ने विद्यार्थियों व चिकित्सकों के प्रयास की सराहना की। प्रो. बी. राम ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का लाभ उठाया। इस अवसर पर प्रो. टीपी चतुर्वेदीए प्रो. एचसी बरनवाल, प्रो. पीके गोस्वामी, वैद्य सुशील कुमार दूबे, डॉ. दीपा देवदास, डॉ. अखिलेश, डॉ. एसएस पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें