फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। थाना क्षेत्र के कटरिया अंडरपास के पास पराग पशुआहार के सामने रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुद्धू गुप्ता (39) की मौत हो गई। साथी विनय उपाध्याय घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुद्धू की पत्नी चांदनी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के तंबागढ़ निवासी बुद्धू और विनय बाइक से वाराणसी आए थे। रात में घर लौट रहे थे। पशु आहार के सामने पीछे से आए ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क की दाहिनी तरफ गिरे बुद्धू को कुचलते हुए चालक टेंगरा मोड़ की तरफ भाग निकला। घटनास्थल पर ही बुद्धू की मौत हो गई। विनय को पुलिस ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। चांदनी ने पुलिस को बताया कि निजी कंपनी में बुद्धू काम करते थे। एक बेटा विशाल (13) व बेटी लक्ष्मी (11) है। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे की मदद से ट्रक चालक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें