फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EID 2024: चांद का दीदार होते ही बनारस में जश्न का माहौल, गले मिलकर लोगों ने दी ईद की मुबारकबाद

Wed, 10 Apr 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

EID 2024: मुस्लिम समुदाय के लोगों का देर शाम से ही छतों पर जमावड़ा होने लगा था। लोग बादलों में टकटकी लगाए हुए थे। चांद का दीदार होते ही आतिशबाजी की जाने लगी। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
नई सड़क पर मनाया गया जश्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद का दीदार होते ही बनारस में जश्न का दौर शुरू हो गया। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। नमाज में अकीदतमंदों ने मुल्क की खुशहाली, तरक्की और भाईचारे की दुआएं मांगी। तमाम ईदगाहों पर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


बनारस के मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास मेले जैसा दृश्य रहा। बच्चे खासे उत्साहित रहे। बुनकर बहुल इलाकों में लगे मेले में बच्चों ने चर्खी-झूले का खूब आनंद उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें