फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU में महिला रेजिडेंट के साथ छेड़खानी : CM, राज्यपाल, निदेशक से की शिकायत; जानें मामला

Mon, 16 Sep 2024 04:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मामली 14 सितंबर की शाम का है। बीएचयू के रेजिडेंट ने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू की एक महिला रेजिडेंट के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है, जब महिला रेजिडेंट वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। घटना को लेकर रेजिडेंट में नाराजगी है और उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आईएमएस निदेशक के साथ ही कुलपति समेत अन्य अधिकारियों से की है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव सहित अन्य पदाधिकारियों ने निदेशक से शिकायत की है। इसमें लिखा है कि एमसीएच विंग में ड्यूटी के दौरान एक मरीज के परिजन ने अपने को सीएमओ आफिस से जुड़ा होना बताया। 

विज्ञापन

मचा हड़कंप
एक मरीज के उपचार को लेकर विभागाध्यक्ष से बात करने को कही। रेजिडेंट ने इसके लिए प्रोटोकॉल के अनुसार बात करने की जानकारी दी तो संबंधित परिजन ने बीएचयू के एक छात्र को बुलाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बीएचयू के छात्र ने अपने को परिजन बताते हुए दुर्व्यवहार किया, छेड़खानी भी की। जिस समय यह घटना हुई, उस समय कोई सुरक्षा गार्ड भी मौजूद नहीं था। मामले में सीएमओ कार्यालय से बात करने के साथ ही घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें एक युवक अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है।

मामले में रेजिडेंट नाराज हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद संस्थान प्रमुख की ओर से मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया। उस समय कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था, इसके लिए जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बोले अधिकारी
महिला रेजिडेंट के साथ छेड़खानी, दुर्व्यवहार की शिकायत की जानकारी मिली है। मामले में आईएमएस के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर को पूरी घटना की जांच करने, जिम्मेदारों को अवगत कराने को कहा गया है। सीसी कैमरे से निगरानी बढ़ाने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी पहले से अधिक मुस्तैद रहने को कहा गया है। - प्रो. एसपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें