चांदपुर चौराहे से अकेलवा चौराहे तक बनने वाली आठ किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क को सीमेंट और कंक्रीट से तैयार किया जाएगा। दरअसल, लोहता बाजार और उसके आसपास जलभराव की समस्या के चलते यहां सड़क नहीं टिकने की शिकायत है। इसके साथ ही बाजार और अन्य क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए भी वर्तमान सड़क से करीब एक फीट की ऊंचाई पर इस सड़क को बनाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने कहा कि चांदपुर चौराहे से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क का टेंडर जारी किया गया है। इसके साथ ही मोहनसराय से बौलिया सिक्सलेन पर कार्यदायी संस्था चयन की प्रक्रिया की जा रही है। दिसंबर तक काम शुरू होने की उम्मीद है।