फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष चुने गए मोहन, अरुण महामंत्री

Sun, 22 Dec 2019 11:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विजयी मुद्रा में नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : a
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह यादव ने जीत दर्ज की। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वकार अहमद सिद्दीकी और महामंत्री पद पर अरुण कुमार सिंह उर्फ झप्पू निर्वाचित हुए। यह तीनों प्रत्याशी पिछले वर्ष के चुनाव में दूसरे नंबर पर थे। उधर, मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होते ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलों से लाद दिया।

विज्ञापन


मतगणना संपन्न होने के बाद रविवार की देर शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 3882 अधिवक्ताओं में से 3244 ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह यादव को 1025 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पं. धीरेंद्र नाथ शर्मा को 860 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वकार अहमद सिद्दीकी को 1189 मत और दूसरे नंबर पर रहे ज्योति शंकर उपाध्याय को 586 मत मिले। महामंत्री पद पर अरुण कुमार सिंह उर्फ झप्पू को 1227 मत और विवेक कुमार सिंह को 900 मत मिले।
 

विजयी मुद्रा में नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : ं
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद पर 1345 मत पाकर आशीष शक्ति कुमार तिवारी और 1006 मत पाकर अमित कुमार श्रीवास्तव विजयी हुए। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के पद पर 1400 मत पाकर कृष्ण मोहन पांडेय विजयी हुए। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर राहुल श्रीवास्तव 1744 मत पाकर जीते। संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर 1365 मत पाकर गीता देवी विजयी हुईं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर वीरेंद्र कुमार सिंह 1196 मत पाकर जीते।
विज्ञापन

विजयी मुद्रा में नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : ं
प्रबंध समिति के सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव) के छह पद पर रमन प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज कुमार शर्मा, संतोष कुमार चौधरी, राकेश कुमार उपाध्याय, दूधनाथ और विवेकानंद उपाध्याय निर्वाचित हुए। वहीं, प्रबंध समिति के सदस्य (15 वर्ष से कम अनुभव) के छह पद पर आशीष सोनकर, अजय बरनवाल, बहादुर सिंह मुन्ना, शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार, धर्मेंद्र कुमार और संतोष कुमार मिश्रा विजयी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें