फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख घटे फिर चार लाख बढ़ गए मोदी के फॉलोवर

Sat, 12 Nov 2016 02:17 AM IST
शैलेश कुमार शुक्ल/वाराणसी
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में कालेधन के खात्मे के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले दिन जहां माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ा, वहीं अगले दिन पीएम को जोरदार समर्थन भी मिला। फैसले के बाद जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर पर बेहद सक्रिय प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर नौ दिसंबर को तीन लाख फॉलोवर घट गए थे, जबकि 10 नवंबर को प्रधानमंत्री के प्रशंसकों की संख्या चार लाख बढ़ गई।
विज्ञापन


ट्विटर पर फॉलोवर्स के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट ट्विटर काउंटर के मुताबिक आठ नवंबर की रात 500 और 1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री के तीन लाख तेरह हजार फॉलोवर कम हो गए थे। अगले ही दिन पीएम को कड़े फैसले के लिए जोरदार समर्थन मिला और उनके फॉलोवर्स की संख्या चार लाख तीस हजार से अधिक बढ़ गई। फॉलोवर्स की बढ़ोत्तरी का यह सिलसिला अगले दिन भी जारी रहा। 11 नवंबर को रात आठ बजे तक 19 हजार से अधिक लोगों ने उन्हें फॉलो किया।

ट्विटर पर नवंबर महीने में प्रधानमंत्री के फॉलोवर्स में औसतन 27 हजार का इजाफा हो रहा था। आठ नवंबर को करीब 44 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री को फॉलो किया था। वहीं पीएम मोदी के नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद उनके प्रशंसकों में तेज गिरावट देखी गई थी। प्रशंसकों की संख्या में तेज गिरावट को फैसले की प्रतिक्रिया माना जा रहा था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर विश्व के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ही मोदी से आगे हैं। ट्विटर पर मोदी के 24,256,662 फॉलोवर हैं। मोदी खुद 1431 लोगों को फॉलो करते हैं। उनकी विश्व रैंकिंग 46 है। उन्होंने 13241 ट्वीट किए हैं। फॉलोवर्स के मामले में प्रधानमंत्री ने हाल ही में बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें