फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखण्ड में हुई मोदी, शाह और योगी के अभिमान की हार: रामगोविन्द चौधरी

Tue, 24 Dec 2019 05:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने झारखण्ड विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखण्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभिमान की हार तथा हिन्दुस्तान के संविधान व लोकतंत्र की जीत हुई है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के तीनों नेताओं को इस हार की जिम्मेदारी ग्रहण करनी चाहिए तथा संविधान व लोकतंत्र का गला घोटने की अपनी कोशिश के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। झारखण्ड की बहादुर जनता को सैल्यूट करते हुए नेता प्रतिपक्ष आगे कहा है कि देश को आर्थिक बदहाली के मोड़ पर पहुंचा चुके मोदी और शाह ने सोचा था कि वह नागरिकता कानून तथा नागरिकता रजिस्टर का भय पैदाकर झारखण्ड के मतदाताओं को मूर्ख बना लेंगे।

योगी ने सोचा था कि वह इस मतदान को धर्म के आधार पर विभाजित कर लेंगे। इसके लिए उन्होंने एक चुनावी सभा में एक समुदाय विशेष के उम्मीदवार का नाम लेकर कहा कि अमुक जीतेंगे तो राम मन्दिर कैसे बनेगा ? झारखण्ड की बहादुर जनता ने हिन्दुस्तान के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ रची जा रही भारतीय जनता पार्टी की साजिश को भांप लिया और अपना मत संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में कर दिया। इसके लिए वहां के बहादुर मतदाताओं को उन्होंने बार-बार सैल्यूट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें