मऊ के डीसीएसके महाविद्यालय में आयोजित एलएलबी की परीक्षा में मंगलवार को 21 नकलची पकड़े गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी को रिस्ट्रीकेट कर दिया।
बताते चलें मंगलवार को घना कोहरा होने के कारण एलएलबी के परीक्षार्थी देर से परीक्षा केंद्र डीसीएसके पर पहुंचे। देर होने के कारण महाविधालय प्रशासन परीक्षार्थियों की गेट पर चेंकिंग किए बिना ही उन्हें अंदर प्रवेश दे दिया। लेकिन बाद में चेकिंग के दौरान 16 परीक्षार्थी मोबाइल के सहारे परीक्षा दे रहे थे। जबकि 5 के पास चिट मिली।